How to Calculate Motor Current By Motor Power ? मोटर की पावर KW से करंट निकलना सीखे
KW = AMP
हेलो दोस्तों आज हम इस पोस्ट में मोटर की पावर (KW /HP ) से करंट निकलना सीखेंगे
हम यहाँ पहले सिंगल फेस मोटर की करंट निकालना सीखेंगे ,हम यहाँ पर एक 3HP सिंगल फेस मोटर की करंट निकालेंगे.
करंट निकलने का इलेक्ट्रिकल फार्मूला है I = P/V
जहा पर I = मोटर की करंट है
P = मोटर की पावर है WATT में
V = सप्लाई वोल्टेज (230 वोल्ट AC है )
पहले हम यहाँ अपनी 3HP मोटर को वाट में कन्वर्ट लेते है ,
1HP = 746 Watt
3HP = 746 x 3 = 2238 watt
I = 2238 / 230
I = 9. 7 Amp.
हमारी 3HP सिंगल फेस की मोटर 9. 7 Amp. लेगी।
नोट - हम यहाँ पावर फैक्टर वैल्यू (0. 8 ) को गणना में नहीं लेते है क्योकि सिंगल फेस मोटर में कपैसिटर लगे होते है।
अब हम थ्री फेस मोटर की करंट निकालना सीखेंगे। हम यहाँ पर 20 HP पावर की मोटर की करंट निकालेंगे -
पहले हम 15HP मोटर को वाट में कन्वर्ट कर लेते है ,इसके लिए भी हम सेम फार्मूला उपयोग करेंगे
1HP =746 WATT
20HP = 20 x 746 =14920 WATT
हम यहाँ पर 14920 WATT को राउंड फिगर में ले लेते है क्यों की 14920 की मोटर नहीं आती है
तो 14920 के स्थान पर 15000 WATT की मोटर लेते है -
थ्री फेस के लिए इलेक्ट्रिकल फार्मूला है -
I =P / √3 xVx Cos∅
जहा पर I = मोटर की करंट वैल्यू है
P = मोटर की पावर watt में
V = 415 वोल्ट (थ्री फेस सप्लाई है )
√3= 1. 73
Cos∅ = 0. 85 (पावर फैक्टर ) जो की हमेशा नियत (constant ) रहता है
I = 15000 / 1. 73 x 415 x 0 .85
I= 15000/610.25
I = 24.58 Amp.
Comments
Post a Comment