Skip to main content

What Is NO-NC Switch,NO-NC स्विच क्या है यह कैसे काम करता है ?

What Is NO-NC switch,NO-NC स्विच  क्या है यह कैसे काम करता है ?



 

             NO कांटेक्ट Element                                   NC कांटेक्ट Element 


हेलो दोस्तों आज हम इस ब्लॉग में NO - NC पुश बटन या स्विच के बारे में चर्चा करेंगे। 
अगर आप इलेक्ट्रिकल फील्ड में कार्यरत हो तो  आपने अक्सर NO-NC स्विच के बारे में सुना होगा और हमारे बहुत से स्टूडेंट जो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे होंगे उन्होंने भी सुना होगा तो नहुत बार उनके मन में ख्याल ज़रूर आया होगा की यह NO-NC स्विच क्या है और यह कैसे काम करती है 

यह NO-NC स्विच किसी भी इलेक्ट्रिकल कण्ट्रोल सर्किट का मुख्य पार्ट होता है। 

                                       
                                                         NO कांटेक्ट element 

NO - इसका पूरा नाम नॉर्मली ओपन (Normally Open) है ,यह एक प्रकार का कांटेक्ट element होता है ,इसका मुख्य काम किसी भी सर्किट को स्टार्ट करना होता है ,यह पुश बटन के बेस पर लगा होता है यह नार्मल पोजीशन में इसके कांटेक्ट ओपन रहते है और जैसी ही हम पुश बटन प्रेस (दबाते)है तो कांटेक्ट क्लोज हो जाता है जिससे की हमारी सर्किट में सप्लाई प्रवाहित होने लगती है  
NO कांटेक्ट element ग्रीन(हरा ) कलर में आते है और इनके पीछे ओपन सर्किट का symbol बना रहता है जिससे हम आसानी से इसे पहचान सकते है। 
इसके सन्दर्भ में हमने कुछ डाइग्राम और चित्र दिए है जिससे की आपको समझने में ज्यादा आसानी होगी.


यह NO कांटेक्ट ELEMENT है इसके दोनों टर्मिनल में 3 & 4 नम्बर अंकित होता है ,3 नम्बर इनपुट और 4 नम्बर आउटपुट होता है।इसका कलर हरा (ग्रीन)होता है और इस पर NC अंकित रहता है  

यह NO स्विच के पीछे के तरफ का फोटो है इसमें आप देख सकते है की 3 और 4 नो. टर्मिनल की बीच ओपन सर्किट का SYMBOL बना है 


यह पुश बटन स्विच (Push Button ) स्विच का फोटो है 

पुश बटन के पीछे साइड का फोटो 

पुश बटन स्विच जिसमे NO  कांटेक्ट ELEMENT  फिट है 



                                        NC कांटेक्ट Element 

NC - इसका पूरा नाम नॉर्मली क्लोज (Normally Closed) है ,यह भी एक प्रकार का कांटेक्ट Element होता है ,इसका मुख्य काम किसी भी सर्किट में प्रवाहित होने वाली धारा (current) को बाधित (Disconnect )करना  होता है ,यह भी पुश बटन के पिछले बेस पर लगा होता है और नार्मल पोजीशन में इसके कांटेक्ट पॉइंट close रहते है और जैसे ही पुश बटन को प्रेश (दबाते) करते है वैसे ही कांटेक्ट पॉइंट ओपन हो जाते है और सर्किट से सप्लाई प्रवाहित होना बंद हो जाता है। 

NC  कांटेक्ट ELEMENT  लाल (रेड )कलर में आते है और इनके पीछे क्लोज सर्किट का symbol रहता है जिससे हम इसे आसानी से पहचान सकते है  

NC  कांटेक्ट Element  के सन्दर्भ में कुछ डाइग्राम और चित्र दिया गया है जिससे आपको समझने में आसानी होगी। 


यह NC कांटेक्ट ELEMENT है इसके दोनों टर्मिनल में 1  & 2  नम्बर अंकित होता है ,1  नम्बर इनपुट और 2  नम्बर आउटपुट होता है। यह लाल (Red )कलर का होता है और इस पर NC अंकित रहता है 

यह NO स्विच के पीछे के तरफ का फोटो है इसमें आप देख सकते है की 1  और 2  नो. टर्मिनल की बीच क्लोज (बंद) सर्किट का SYMBOL बना होता है 

यह पुश बटन स्विच (Push Button ) स्विच का फोटो है 

पुश बटन के पीछे साइड का फोटो 


पुश बटन स्विच जिसमे NO  कांटेक्ट ELEMENT  फिट है








Comments

Popular posts from this blog

What Is the Megger and How Its Work..?What Is The Megger ? मेगर क्या है और यह कैसे काम करता है.?

What Is The Megger ? मेगर क्या है और यह कैसे काम करता है.? हेलो दोस्तों ,आज हम लोग मेगर (megger) के बारे में चर्चा करेंगे।  अगर आप लोग इंडस्ट्रीज में electrical का वर्क करते हो तो इस instrument के बारे में ज़रूर सुना होगा।  तो  दोस्तों  आइये अब हम जानते है की megger क्या है और इसके क्या उपयोग है  Megger  एक इंसुलेशन टेस्टर है ,इसके द्वारा हम किसी  भी  इलेक्ट्रिकल उपकरण ,केबल ,ट्रांसफार्मर  का  insulation रेजिस्टेंस को चेक करते है ,सबसे  पहले इसे electrical Testing Equipment बनाने वाली  कंपनी (Megger) ने इसे बनाया था इसलिए इसे मेग्गेर के नाम से जाना जाता है लेकिन यह वास्तव में एक insulator Tester है  ,  इसके दवारा हम बड़ी बड़ी मोटर ,,हैवी  केबल का रेजिस्टेंस,,अर्थिंग रेजिस्टेंस ,कंडक्टर के इंसुलेटर के इंसुलेशन को measure करते है।  यह  इंसुलेशन रेजिस्टेंस को मेगा ओम में measure करता है इसलिए इसे  हम Ohm Meter भी बोलते है  यह दो प्रकार के होते है  1.  हैंड...

How to Calculate Motor Current ..? मोटर का करंट निकालना सीखे

How To Calculate Motor Current..? मोटर का करंट निकालना सीखे    . हे लो दोस्तों आज हम इस ब्लॉग में सिंगल फेस (Single Phase ) मोटर और  थ्री फेस  (Three Phase ) मोटर का करंट निकलना सीखेंगे।   पहले हम सिंगल फेस मोटर का करंट निकलना सीखेंगे - सिंगल फेस मोटर का करंट निकालने का फार्मूला (सूत्र) है -  P = V x I x Cos𝚹  जहाँ  P = मोटर की पावर है वाट (Watt ) में  V  = सप्लाई  वोल्टेज है ,जो की सिंगल फेस में 230 वोल्ट होती है  I = मोटर की करंट है एम्पेयर (Amp) में  Cos𝚹 = मोटर की पावर फैक्टर (Pf ) वैल्यू है जिसका मान 0. 85  होता है जो की नियत (constant ) रहता है  अब मान लेते  की हमारे पास एक 2 HP  की सिंगल फेस मोटर है और हमें इसका करंट निकालना है। .? तो सबसे पहले हमें  2HP   मोटर को Watt  में कन्वर्ट करना पड़ेगा जिसका फार्मूला है  1 HP =746 Watt , तो 2 HP = 2 x 746 =  1492  Watt  तो  यहाँ पर हमारे पास ज्ञात वैल्यू नीचे दिया गया है -...

Why is start delta Starte..?स्टार -डेल्टा स्टार्टर क्या है और यह कैसे काम करता है .?

Why use star delta starter..?  स्टार -डेल्टा स्टार्टर क्या है और यह कैसे काम करता है .? हेलो दोस्तों आज हम इस ब्लॉग में स्टार -डेल्टा स्टार्टर के बारे में चर्चा करेंगे और यह जानेंगे की यह क्या है और इसका उपयोग क्यों किया जाता है साथ ही हम इसके पावर सर्किट और कण्ट्रोल सर्किट भी बनेंगे। दोस्तों स्टार -डेल्टा स्टार्टर का उपयोग  10HP  से ज्यादा पावर की मोटर में किया जाता है ,क्यों की इन मोटरो का स्टार्टिंग करंट ज्यादा होता है अगर हम 10HP से ज्यादा पावर की मोटर को DOL स्टार्टर से चलाएंगे तो यह  अपने  फुल लोड करंट से  5 से 7 गुणा करंट ज्यादा लेगी जिससे की हमारी वाइंडिंग की Coil गरम होकर जल जाएगी ,अतः मोटर की स्टार्टिंग करंट और टॉर्क को कम करने के लिए स्टार -डेल्टा स्टार्टर का उपयोग किया जाता है। working प्रणाली - स्टार्ट -डेल्टा स्टार्टर द्वारा सबसे पहले मोटर को स्टार में स्टार्ट किया जाता है ,स्टार में मोटर को कम वोल्टेज पर चलाया जाता है और इस समय इसका टॉर्क (घूर्णन गति ) भी कम रहती है और जैसे ही मोटर अपने फुल टॉर्क (घूर्णन गति ) पर घूमने लगती है ...